विभिन्न जातीय समूहों पर किए गए अध्ययन में सिजोफ्रेनिया के जोखिम वाले नये जीन का पता चला

Updated: Mar 16 2023 3:45PM

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) अनुसंधानकर्ताओं ने दो ऐसे नये जीन का पता लगाया है, जिनका संबंध सिजोफ्रेनिया (एक प्रकार का मानसिक विकार) से है। साथ ही एक तीसरे जीन की पहचान की है, जो सिजोफ्रेनिया और ऑटिज्म दोनों का जोखिम पैदा करता है।.

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि उनका अध्ययन नए उपचारों की ओर भी इशारा करता है।.