घोसी उपचुनाव में हार एक 'एक्सीडेंट'; 2024 में सभी 80 सीट जीतेंगे: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
Updated: Sep 18 2023 5:11PM
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार की हार को एक ‘एक्सीडेंट’ बताते हुए कहा है कि इसने हमें 2024 के लिए और अधिक तैयारी करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा, ' प्रदेश में लोकसभा की सभी सीट जीतने के अति आत्मविश्वास में हम यही सोचते कि सब ठीक चल रहा है, उस लिहाज से हम इसे (चुनाव परिणाम को) अच्छा ही मानते हैं।'.
'पीटीआई-वीडियो' को दिए एक विशेष साक्षात्कार में मौर्य ने दावा किया कि लोकसभा चुनावों में घोसी में फिर से कमल खिलेगा। उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान की हार को उन्होंने पार्टी संगठन में गुटबाजी या प्रदेश सरकार के कामकाज पर टिप्पणी मानने से इनकार किया। मौर्य ने कहा, “ये चुनाव एक एक्सीडेंट था जिसको सुधार कर हम 2024 में परिणाम दिखायेंगे और घोसी में भी कमल का फूल खिलेगा।“.
Please log in to get detailed story.