कर्नाटक में ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया

Updated: Sep 18 2023 10:00PM

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) कर्नाटक में ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ - बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।.

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने सोमवार को ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की।.