दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट से रौंदा

Updated: Mar 20 2023 10:07PM

नवीं मुंबई, 20 मार्च (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग मैच में सोमवार को यहां मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट की करारी शिकस्त दी।.

दिल्ली की टीम ने मुंबई को नौ विकेट पर 109 रन पर रोकने के बाद महज नौ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।.